Hindi Christian Video "बाइबल से बाहर निकलें" क्लिप 2 - क्या हम बाइबल से बंधे रहकर अनंत जीवन पा सकते हैं?
अंत के दिनों में, सर्वशक्तिमान परमेश्वर अपना न्याय का कार्य करते हैं, और अनंत जीवन का मार्ग लेकर आते हैं, और अंत के दिनों के मसीह द्वारा व्यक्त सत्य को स्वीकार करके ही हम अनंत जीवन पा सकते हैं।फिर भी धार्मिक दुनिया के पादरी और एल्डर्स कहते हैं कि जीवन बाइबल के भीतर ही है, और जब तक हम बाइबल से जुड़े रहेंगे हम अनंत जीवन को पा सकेंगे। क्या अनंत जीवन बाइबल के पास है या फिर मसीह के पास? पुराने ज़माने में जब प्रभु यीशु अपना कार्य कर रहे थे, तब फरीसियों ने इस बहाने से कि अनंत जीवन बाइबल में था, प्रभु के उद्धार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, इसलिए प्रभु यीशु ने फरीसियों को यह कहकर फटकारा, "तुम पवित्रशास्त्र में ढूँढ़ते हो, क्योंकि समझते हो कि उसमें अनन्त जीवन तुम्हें मिलता है; और यह वही है जो मेरी गवाही देता है; फिर भी तुम जीवन पाने के लिये मेरे पास आना नहीं चाहते" (यूहन्ना 5:39-40)।(© BSI) क्या बाइबल हमें जीवन से नवाज़नेवाले परमेश्वर की नुमाइंदगी कर सकती है? क्या हम बाइबल से बंधे रहकर अनंत जीवन पा सकते हैं? इस वीडियो में, हम साथ मिलकर इन सवालों पर चर्चा करेंगे।
अनुशंसित: बाइबल क्या है? - बाइबल का इतिहास - बाइबल की उत्पत्ति
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें